epf money withdrawal rules: अगर आप नौकरी करते हैं, तो आपका EPF (PF) अकाउंट जरूर होगा। कई बार हमें अचानक पैसों की ज़रूरत पड़ जाती है—जैसे शादी, इलाज, बच्चों की पढ़ाई या घर बनाने के लिए। ऐसे में सवाल आता है – PF से कितने पैसे निकाले जा सकते हैं? और कब?

EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) ने इसके लिए कुछ नियम और शर्तें तय की हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। आइए इसे समझते हैं:
PF Account से शादी के लिए पैसा निकालना (Rule: 68K)
- PF अकाउंट कम से कम 7 साल पुराना होना चाहिए।
- अकाउंट में कम से कम ₹1,000 होने चाहिए।
- आप अपने योगदान का 50% तक निकाल सकते हैं।
- ये पैसा अपनी, भाई/बहन या बच्चों की शादी के लिए निकाला जा सकता है।
पढ़ाई के लिए PF एडवांस
- नियम शादी जैसे ही हैं – PF अकाउंट 7 साल पुराना होना चाहिए।
- जीवन में सिर्फ 3 बार ही शिक्षा के लिए निकासी की जा सकती है।
- अधिकतम 50% तक (ब्याज सहित) निकाला जा सकता है।
घर खरीदने या बनाने के लिए (Rule: 68B)
- PF में 5 साल की सदस्यता जरूरी है।
- घर की मरम्मत के लिए – घर बने हुए 5 साल हो चुके हों।
- मरम्मत के लिए पैसा सिर्फ एक बार ही निकाला जा सकता है।
इलाज के लिए निकासी (Rule: 68J)
- मेडिकल खर्च के लिए किसी भी समय पैसा निकाला जा सकता है,
चाहे सदस्य ने अभी-अभी PF शुरू किया हो। - जितनी बार ज़रूरत हो, उतनी बार निकासी की जा सकती है।
रिटायरमेंट से 1 साल पहले (Rule: 68NN)
- रिटायरमेंट से 1 साल पहले तक
PF में जमा कुल पैसे का 90% तक निकाला जा सकता है। - ये सुविधा सिर्फ एक बार मिलती है।
विकलांगता की स्थिति में (Rule: 68N)
- उपकरण खरीदने के लिए हर 3 साल में निकासी की अनुमति है।
- आप निकाल सकते हैं:
- 6 महीने की सैलरी + DA,
- या आपके हिस्से की कुल राशि (ब्याज सहित),
- या उपकरण की लागत – जो भी कम हो।
बेरोजगार होने पर (Rule: 68H)
- अगर कंपनी 15 दिन से ज़्यादा बंद रहती है या
2 महीने से वेतन नहीं मिला तो आप
अपने PF का कर्मचारी वाला हिस्सा ब्याज सहित निकाल सकते हैं।
होम लोन चुकाने के लिए (Rule: 68BB)
- PF में कम से कम 10 साल सदस्यता जरूरी है।
- पैसा निकाल सकते हैं:
- 36 महीने की सैलरी + DA,
- कर्मचारी + नियोक्ता का हिस्सा (ब्याज सहित),
- या लोन की बकाया रकम – जो भी कम हो।
डिस्क्लेमर:
यह खबर केवल जानकारी के उद्देश्य से है। PF से पैसा निकालने से पहले अपने HR या EPFO ऑफिस से पुष्टि जरूर करें। नियम समय के साथ बदल सकते हैं।
इसी तरह की अपडेट पाने के लिए हमारे whatsapp ग्रुप में जुड़े।
Important Link
ये भी पढ़े:
- अब एक ही पोर्टल से अपडेट होंगे आधार, पैन और वोटर आईडी! जानिए पूरी प्रक्रिया
- 2025 में PF अकाउंट से कितनी पैसा निकाल सकते हैं? जानिए नए नियम
- Indus Tower Scholarship 2025: विकलांग छात्रों को मिलेगी ₹70,000 तक की स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें आवेदन
- अब हर गरीब का सपना होगा सच! शुरू हुआ Awas Plus Registration 2025 – अभी आवेदन करें
- अब आधार-पैन की नहीं पड़ेगी जरूरत! एक कार्ड से बन जाएंगे सारे काम – जानिए क्या है True ID V Card
- Bank of Baroda का होम लोन हो गया सस्ता, अब घर खरीदना हुआ और सस्ता, जाने पूरी जानकारी
- PNB में जमा करें 1 लाख रुपए और पाएं ₹16,250 का फिक्स ब्याज, जाने पूरी डिटेल्स इस स्कीम की
- आप PF Account से कितनी राशि निकाल सकते हैं? जानें लेटेस्ट नियम और शर्तें
- Operation Sindoor: कौन हैं Colonel Sophia Qureshi जिन्होंने पाकिस्तान को दिखा दी उसकी औकात?
- जाने अभी तक कितने terrorist मारे गए Operation Sindoor में
- B.Tech CSE Course Details: Eligibility, Fees, Syllabus, Career Options & Salary Full Details हिंदी में जाने
Leave a Reply