PM Kisan Samman Nidhi: इन किसानों को नहीं मिलेगा 20वीं किस्त का लाभ, जानिए वजह

PM Kisan Samman Nidhi


PM Kisan Samman Nidhi: उत्तर प्रदेश के कई किसान PM किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं। इसका कारण है – फार्मर रजिस्ट्री न कराना। जिले में कुल 5 लाख किसानों में से अब तक सिर्फ 2.62 लाख किसानों ने ही रजिस्ट्री कराई है। यानी करीब 2.38 लाख किसान इस बार किस्त पाने से चूक सकते हैं।

PM Kisan Samman Nidhi

क्या है फार्मर रजिस्ट्री?

राज्य सरकार ने किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी है। इसके जरिए किसानों को फसल बीमा, ऋण, आपदा राहत जैसी योजनाओं का लाभ आसान तरीके से मिलेगा। PM किसान योजना की अगली किस्त 15 मई 2025 के बाद जारी होनी है, जिसमें ₹2000 की राशि किसानों के खाते में जाती है। लेकिन इस बार सिर्फ उन्हीं को किस्त मिलेगी, जिन्होंने फार्मर रजिस्ट्री कराई है।

जिले में स्थिति:

  • लक्ष्य: 5 लाख किसानों की रजिस्ट्री
  • अब तक रजिस्टर्ड: 2.62 लाख किसान (53%)
  • वंचित हो सकते हैं: 2.38 लाख किसान
  • फार्मर रजिस्ट्री के केंद्र: लगभग 2000 जनसेवा केंद्र

रजिस्ट्री कैसे कराएं?

किसान अपनी रजिस्ट्री इन तरीकों से कर सकते हैं:

  1. वेबसाइट: https://upfr.agristack.gov.in
  2. मोबाइल एप: “Farmer Registry UP”
  3. नजदीकी जनसेवा केंद्र
  4. ग्राम पंचायत में लगने वाले कैंप

रजिस्ट्री के फायदे:

  • ऋण के लिए बार-बार कागज़ देने की जरूरत नहीं
  • किसान की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध
  • सरकारी योजनाओं का फायदा तुरंत
  • PM किसान की किस्त, फसल बीमा, KCC, आपदा राहत सब कुछ आसान

कृषि उप निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर ने किसानों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द फार्मर रजिस्ट्री करा लें, नहीं तो सम्मान निधि की 20वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं। यदि किसी को कोई परेशानी हो, तो जनसेवा केंद्र या कृषि विभाग से संपर्क करें।

इसी तरह की अपडेट पाने के लिए हमारे whatsapp ग्रुप में जुड़े।

Important Link

Join WhatsApp Group
Direct Link

ये भी पढ़े:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *